Tum Kya jano
सिर्फ फ्रिज का ठण्डा पानी पीने वालों
घड़े के ठंडे पानी का स्वाद क्या जानो।
बैग में वेसलीन हमेशा साथ रखने वालों
काम में कैसे फट जाते हाथ क्या जानो।
बाग में जाकर सिर्फ सेल्फी खींचने वालो
पानी लगाते कैसे गुजरती रात क्या जानो।
फ़ेसबुक के ग़म खुशी महसूस करने वालो
हर सुख दुख में यारों का साथ क्या जानो।
डॉक्टर माँ और डॉक्टर बाप की बेटी हो
हम गरीब किसानों के हालात क्या जानो।
ऐ सी के बिना पल भी ना गुजारने वालों
श्याम वाला रावतसर आबाद क्या जानो।
जाॅमेटो - स्विगी वाले पिज्जा खाने वालो
खेत की मिर्च रोटी का स्वाद क्या जानो।
~Shyam Sunder


Comments
Post a Comment